विकासनगर, जनवरी 8 -- कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पहले ढकरानी जल विद्युत गृह के केंद्रीय भंडार में चोरी का गुरुवार को खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का लगभग 25 लाख का सामान बरामद किया गया है। आरोपी महिलाएं कूड़ा बीनने का काम करती हैं। कूड़ा बीनने के दौरान उन्होंने गोदाम की रेकी की। इसके बाद अपने दो अन्य साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि बीती पांच जनवरी को सहायक भंडारपाल अब्दुल सत्तार यूजेवीएनएनएल ढकरानी ने तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि चोरों ने निगम के केंद्रीय भंडार की फेंसिंग और टिन काटकर लाखों रुपये के स्टेटर कॉयल्स चोरी कर ...