जहानाबाद, जून 22 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ढकनी बिगहा मे भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो गई। इसी क्रम में एक पक्ष के शिव शंकर के द्वारा कट्टा से फायरिंग की गई। इसके बाद विरोधी गुट के लोगों ने इसकी सूचना मखदुमपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही मखदुमपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर ही शिव शंकर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया। मारपीट की घटना में शिव शंकर बुरी तरह घायल हो गया था जिसकी इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि एक कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है। अभी किसी पक्ष से आवेदन नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम शेखर और शिव कुमार के बीच विवाद हुआ था।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.