जमुई, अक्टूबर 22 -- जमुई। निज संवाददाता जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर ढंढ गांव के पास मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे तेज रफ्तार ऑटो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार एक दर्जन लोगों में 09 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के हांसडीह निवासी बच्चन शर्मा और उनकी पत्नी आशा देवी, चरकापत्थर थाना क्षेत्र के गढ़ टांड़ गांव निवासी शेखर मंडल की पत्नी सुदामा देवी, प्रकाश मंडल, मनोहर मंडल, नेहा कुमारी, अंकित कुमार, मंजू देवी और गुंजा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ऑटो पर सवार होकर सभी लोग गंगा स्नान के लिए हाथीदह गए थे। स्नान करने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.