समस्तीपुर, फरवरी 24 -- उजियारपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में 2015 के दूर्गा पूजा के महानवमी की शाम हुई दोहरे हत्याकांड का मुख्य शूटर सरोज पांडेय ने फंदे से लटककर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद से वह पुलिस की डर से फरार रहते हुए हरियाणा के पानीपत जिलान्तर्गत कुंडली थाना क्षेत्र में रहता था। बताया जाता है की वहां उसका शव कमरे में लगी सीलिंग फैन (पंखा) में फांसी का फंदा से लटककर हुई। उसके मौत की खबर पर अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमाशु कुमार ने पुष्टि की। मृतक सरोज का शव सोमवार को उसके पैतृक गांव यानी डढ़िया अंतिम संस्कार के लाया गया। बताते चले की सरोज पाण्डे ने बर्ष 2015 के दुर्गापूजा के महानवमी की शाम उस वक्त उजियारपुर डीलर (जन वितरण प्रणाली) संघ के प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार पांडेय उर्फ ललन पांडेय व उनके साथ बैठे शर्मिंद...