बुलंदशहर, अगस्त 13 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव विसुंधरा में तेंदुए को पकड़ने के लिए रोजाना नया प्रयोग किया जा रहा है। पिंजरा लगाने के बाद डीएफओ ड्रोन कैमरे से तेंदुए की तलाश करवाने के लिए साफ मौसम का इंतजार कर रहे हैं। बारिश के मौसम में ड्रोन कैमरा उड़ने में दिक्कत करता है। कभी भी बारिश के साथ मौसम खराब होने के कारण तेंदुए के पैरों के निशान भी साफ तौर पर दिखाई नहीं देते हैं। जिस कारण वन कर्मियों के सामने बारिश सबसे बड़ी मुसीबत बनकर रह गई है। डीएफओ डॉक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें ग्रामीणों को भी सहयोग करने की आवश्यकता है। तेंदुए को पकड़ने के लिए और पिंजरों की डिमांड भेजी गई है। जल्द ही पिंजरे आने की उम्मीद है। यह क्षेत्र नदी के आसपास का इलाका नहीं है। और न ही यहां घना जंगल ह...