कोडरमा, दिसम्बर 30 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। नये साल को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जिले का प्रमुख पिकनिक स्पॉट तिलैया डैम, जहां नये साल पर हजारों की संख्या में कोडरमा व दूसरे जिले समेत अन्य प्रदेशों से भी लोग पहुंचेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। इस बार प्रशासन द्वारा ड्रोन के माध्यम से पूरे डैम परिसर पर नजर रखी जा रही है। हड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में तिलैया डैम ओपी प्रभारी प्रेमकुमार ने बताया कि नये साल को लेकर 29 दिसंबर से हीं मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। मंगलवार को डीएसपी अनिल सिंह द्वारा डैम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। डैम में पहुंच रहे लोगों की भीड़ को देखते हुए डैम के नीचे अंबेडकर चौक के पास ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.