कटिहार, जनवरी 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि खेती में आधुनिक तकनीक किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार में ड्रोन तकनीक पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को बताया गया कि ड्रोन तकनीक के माध्यम से कीटनाशी छिड़काव, रोग नियंत्रण और फसल प्रबंधन अब पहले से कहीं अधिक आसान और प्रभावी हो गया है। कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. मृणाल वर्मा ने कहा कि ड्रोन तकनीक किसानों के लिए बेहद लाभकारी है। इसके जरिए खेत में कीटनाशी एवं रोगनाशी रसायनों का समान रूप से छिड़काव किया जा सकता है, जिससे फसल को बेहतर सुरक्षा मिलती है और समय की भी बचत होती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ड्रोन खेती का अहम हिस्सा बनेगा। कृषि वै...