बरेली, मार्च 10 -- दिल्ली मुख्यालय से तीन दिवसीय दौरे पर आंवला पहुंचे निदेशक तकनीकी केजे पटेल का कहना है कि नैनो यूरिया प्लस और डीएपी (तरल) किसानों के लिए सौगात है। इनका ड्रोन से फसलों पर छिड़काव कर किसान अच्छी उपज ले रहे हैं। नैनो संयंत्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहाकि नैनो तरल उर्वरक ने आधुनिक खेती को और भी आसान बना दिया है। एआई के दौर में नौजवान रोजगारपरक खेती से जुड़कर उज्जवल भविष्य की आसान राह चुन सकते हैं। उनका कहना है कि खेती कम लागत में लहलहाती और उन्नत पैदावार के लिए नैनो तरल उर्वरकों का उपयोग किया जा रहा है। किसान इस तकनीकी से आधुनिक भारत की एक नयी तस्वीर लिख रहे हैं। वरिष्ठ महाप्रबंधक सत्यजित प्रधान नैनो उर्वरकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निदेशक (तकनीकी) ने संयंत्र के तकनीकी सभागार में बैठक के दौरान अत्याधुनिक संयंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.