बक्सर, जनवरी 6 -- पेज-05 के लिए नावानगर, एक संवाददाता। फसलों को कीट के प्रकोप से सुरक्षित करने के लिए कृषि विभाग के स्तर से ड्रोन से कीटनाशी व खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव कराया जाएगा। इसके लिए किसान को कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। पोर्टल पर आवेदन लेने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सरकार द्वारा किसानों को अनुदान भी दिया जाएगा। रवि फसल पर दवा छिड़काव के लिए पोर्टल पर आवेदन लेने का कार्य शुरू कर दिया गया है। केसठ प्रखंड कृषि पदाधिकारी शुभम पटेल ने बताया कि इस योजना का लाभ डीबीटी पोर्टल पर निबंधित किसानो को ही दिया जाएगा। यह खासकर दलहनी, तेलहनी, गेहूं मक्का एवं आलू की खेती के लिए लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि खर पतवार एवं कीट के कारण प्रति वर्ष 35 प्रतिशत फसल बर्बाद हो जाती है। किसान पारंपरिक विधि से दवा का छिड़काव कर...