लखनऊ, अप्रैल 4 -- - 61 संवेदनशील हॉट स्पॉट समेत अन्य स्थलों पर तैनात रहा पुलिस बल - पल-पल की अपडेट लेते रहे अफसर, पुलिस, फोर्स करती रही रूट मार्च लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद जुमे की नमाज और विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट रही। टीले वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा, ऐशबाग ईदगाह, बिल्लौचपुरा, मदेयगंज मसालची टोला, बुलाकी अड्डा स्थित मस्जिद समेत 61 हॉट स्पॉट पर पुलिस अफसरों ने विशेष सतर्कता बरती। वहीं, समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमय्या राना को कैसरबाग शुभम सिनेमा हाल के पास स्थित आवास और नरपतखेड़ा पारा में महिला सभा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वंदना चतुर्वेदी को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। दोनों नेताओं के घरों पर गुरुवार आधी रात से शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद तक पुलिस बल तैनात रहा। नमाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.