आदित्यपुर, जनवरी 9 -- चांडिल, संवाददाता। मकरसंक्रांति पर होने वाले ऐतिहासिक जायदा टुसू मेला की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। वहीं, मंदिर प्रबंधन की ओर से वॉलेंटियर की संख्या को बढ़ाया जाएगा। जायदा मेला में शांतिपूर्ण विधि व्यवस्था को लेकर मेला परिसर में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। एसडीओ विकास कुमार राय ने मेला के पहले मंदिर परिसर की साफ सफाई की। नदी के पांच फीट अंदर में बांस का बैरियर लगा रहेगा और गोताखोर की तैनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि मेला में दुकानदारों को मंदिर प्रबंधन की ओर से पहचान कार्ड निर्गत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेला में सिर्फ प्रशासन का ही चोंगा बजेगा। खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त किया जाएगा। पुलिया के किनारे बांस का बैरियर लगाया जाएगा। मौके पर एसडीपीओ अरविंद ...