नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- रक्षा विशेषज्ञ अक्सर कहते रहते हैं कि भविष्य का युद्ध ड्रोनों का युद्ध होगा। आने वाली किसी भी जंग में ड्रोन सबसे निर्णायक भूमिका निभाएंगे। यही वजह है कि दुनिया का हर बड़ा देश ड्रोन तकनीक के साथ-साथ एंटी-ड्रोन तकनीक पर भी दिन-रात काम कर रहा है। इसी कड़ी में ब्रिटेन ने एक क्रांतिकारी हथियार विकसित कर लिया है जो बड़े-बड़े ड्रोन और छोटी मिसाइलों को पल भर में राख कर सकता है। हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन के ड्रैगनफायर (DragonFire) लेजर हथियार की। दावा किया जा रहा है कि इसके सामने 650 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने वाला ड्रोन भी अब सुरक्षित नहीं रहेगा। स्कॉटलैंड में सफल परीक्षण के बाद ब्रिटेन ने अपनी रॉयल नेवी के लिए ड्रैगनफायर लेजर डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (LDEW) सिस्टम को तैनात करने का रास्ता साफ कर दिया है। ब्रिटिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.