फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- फरीदाबाद। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा अनुसूचित जाति के सदस्यों (महिला एवं पुरुष) को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ड्रोन पायलट ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। निगम द्वारा दी जा रही यह विशेष प्रशिक्षण योजना 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के पात्र उम्मीदवारों के लिए है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय तीन लाख रुपये तक हो और जिन्होंने न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, 10वीं की मार्कशीट तथा पासपोर्ट साइज के दो फोटो - के साथ हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम छठी मंजिल, लघु सचिवालय सेक्टर-12 में दिनांक 15 अक्तूबर 2025 तक संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0129-2264567 पर संपर्क सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.