लखनऊ, फरवरी 14 -- ड्रोन का पता न पुलिस की दबिश का और लोग चाइनीज मांझे से जख्मी हो रहे हैं। शनिवार को हुसैनगंज-नाका फ्लाईओवर पर बाइक सवार की गर्दन में मांझा फंस गया। बचने कोशिश में वह बाइक समेत पलट गए। पीछे बैठी पत्नी व बच्चा सड़क पर गिर गए। बाइक चला रहे युवक की गर्दन जख्मी हो गई। मांझे से घायल युवक पत्नी और बच्ची को लेकर पास के अस्पताल गया। वहां डॉक्टर से इलाज कराने के बाद सभी घर चले गए। हुसैनगंज शेर वाली कोठी के पास रहने वाले मोहम्मद मुशर्रफ (29) दोपहर में पत्नी नेहा और चार माह की बेटी परवाह को लेकर बाइक से लालकुआं जा रहे थे। लाल कुआं फ्लाईओवर पर अचानक मांझा गर्दन में फंस गया। जब तक बाइक रोकते, गर्दन से खून निकलने लगा। घबराए मुशर्रफ ने बाइक में तेजी से ब्रेक लगा दी। इससे बाइक पलट गई और तीनों सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने उन्हें उठाया और ग...