उरई, अप्रैल 3 -- उरई। चैत्र नवरात्र के मद्देनजर जिले के सभी बड़े देवी मंदिरों में सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। मंदिरों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात है जिनकी चेकिंग स्थानीय पुलिस अधिकारी के साथ-साथ डीएम एसपी भी कर रहे हैं। बड़े मंदिरों के परिसर में पुलिस ने अपना कंट्रोल रूम भी बना रखा है ताकि किसी भी हादसे या घटना पर समय रहते उसको संभाला जा सके। चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में मंदिर में सुरक्षा-व्यवस्था के लिए धार्मिक स्थलों पर जवान तैनात किए गए। यह पुलिस बल बड़ी माता मंदिर , भूतेश्वर मंदिर, सिंहवाहिनी देवी मंदिर समेत शहर के अन्य मंदिरों में विशेष निगरानी रख रहे है। इसको लेकर मंदिर परिसर में बैरिकेड़िंग के साथ ही 12 नाके और चार पेट्रोलिंग पार्टी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बड़ी माता और भूतेश्वर मंदिर का सुरक्षा व्यवस्था का जायज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.