नई दिल्ली, फरवरी 1 -- फोर्ट कोच्चि स्थित नौसेना सुविधा केंद्र आईएनएस द्रोणाचार्य के पास रविवार को ड्रोन उड़ाने के आरोप में दो पर्यटकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह एरिया नो फ्लाई जोन के तहत आता है। मामला पश्चिम बंगाल के दक्षिण-24 परगना के सुहैल गाजी और हरियाणा के फरीदाबाद के अमित कुमार के खिलाफ दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि आइएनएस द्रोणाचार्य के पास बीच रोड पर एक ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पर्यटन पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, दोनों लोगों को रोका और उन्हें फोर्ट कोच्चि पुलिस स्टेशन ले गए। पुलिस ने बताया कि दोनों, जो पर्यटक के तौर पर आए थे, ड्रोन से इलाके की वीडियोग्राफी कर रहे थे और उन्होंने दावा किया कि उन्हें नहीं पता था कि वह जगह ड्रोन के लिए नो-फ्लाई जोन है। पुलिस ने बताया क...