बेगुसराय, दिसम्बर 25 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम कार्यालय परिसर में गुरुवार को निगम के स्वच्छता कर्मियों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया। मुख्य पार्षद पिंकी देवी, उप मुख्य पार्षद अनिता देवी एवं नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर के हाथों ड्रेस पाने के बाद स्वच्छता कर्मियों ने खुशी का इजहार किया। कर्मियों ने कहा कि मुख्य पार्षद ने स्वच्छताकर्मियों के साथ जो वादा किया था वह पूरा हुआ। कार्यक्रम में 405 स्वच्छताकर्मी एवं 95 स्वच्छता सेविका को ड्रेस उपलब्ध कराया गया। मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर निगम बोर्ड के निर्णय के आलोक में स्वच्छता कर्मियों के बीच ड्रेस कोड लागू करने के उद्देश्य से सफाई कार्य में प्रतिनियुक्त सभी स्वच्छता कर्मियों को ड्रेस उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया था। इसी के तहत ड्रेस दिया गया। उन्होंने कहा कि ड्रेस कोड लागू करने ...