गुड़गांव, जुलाई 9 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए गुरुग्राम नगर निगम ने ड्रेनेज और सीवरेज की सफाई और मरम्मत कार्य को और भी तेज कर दिया है। निगम के वरिष्ठ अधिकारी इस अभियान की स्वयं निगरानी कर रहे हैं, ताकि शहरवासियों को बरसात में जलभराव जैसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका और मुख्य अभियंता विजय ढाका इस पूरे कार्य की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। वह प्रतिदिन हर स्थल से कार्य की स्थिति की रिपोर्ट ले रहे हैं और मौके पर जाकर निरीक्षण भी कर रहे हैं। इस कड़ी निगरानी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई न हो। सभी कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को अलग-अलग क्षेत्रों ...