गाजीपुर, फरवरी 14 -- मुहम्मदाबाद। क्षेत्र में शनिवार दोपहर बच्छलपुर-रामपुर पीपा पुल को ड्रेजर मशीन पार कराने के लिए अस्थायी रूप से खोल दिया गया, जिससे करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। पुल बंद होने से गंगा पार आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार गंगा नदी में ड्रेजिंग कार्य भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है। मालवाहक जलयान और क्रूज संचालन के लिए जलस्तर अनुकूल बनाने हेतु ड्रेजर मशीन को बक्सर की ओर से गौसपुर ले जाया जा रहा था, जिसके लिए पुल खोलना जरूरी हुआ। यह पीपा पुल मुहम्मदाबाद को रामपुर, रेवतीपुर, जमानिया, सेवराई और सीमावर्ती बिहार क्षेत्रों से जोड़ता है। पूर्व सूचना न मिलने से यात्रियों को अधिक दिक्कत हुई। लोक निर्माण विभाग के कर्मियों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.