लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की जिम्मेदारी जबसे नई कंपनी ने संभाली है तब से ही लोगों को लाइसेंस के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। टेस्ट देकर आए लोगों की आंखें लाइसेंस के लिए तरस रही हैं पर उनका इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। आरटीओ कार्यालय में भी रोजाना चार से पांच लोग लाइसेंस न आने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए आरटीओ कार्यालय में अधिकारियों की निगरानी में टेस्ट देना होता है। टेस्ट पास करने के 15 दिनों के अंदर लाइसेंस उनके घर पहुंच जाता है। नवंबर महीने से जबसे लाइसेंस बनाने की जिम्मेदारी नई निजी कंपनी को मिली है तब से यह सिस्टम गड़बड़ा गया है। शुरुआत दौर से जब लाइसेंस महीनों तक लोगों को नहीं मिले तब कंपनी के कर्मचारियों क...