लखनऊ, मार्च 10 -- ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट सहित अन्य परिवहन विभाग की अन्य सेवाओं की जानकारी अब चैटबॉक्स के जरिये मिलेगी। परिवहन विभाग जल्द यह सुविधा आम नागरिकों के शुरू कर देगा। परिवहन विभाग ने करीब 53 सेवाएं ऑनलाइन कर दी है, लेकिन आये दिन सर्वर की समस्या के कारण आवेदकों को काफी दिक्कत होती है। परेशान आवेदक आरटीओ कार्यालय जाते हैं, वहां से मदद नहीं मिलती है। इसी तरह डीएल समय से घर नहीं पहुंच रहे हैं। इसके लेट होने की वजह क्या है, इसकी भी जानकारी दे पाने में आरटीओ दफ्तर बेबस है। वहीं लाइसेंस में गलत जानकारी छपने और कहां से दुरुस्त होगी। इसकी जानकारी आवेदकों को नहीं मिल पाती है। इसके अलावा परमिट संबंधी कई मामलों को लेकर आवेदक आरटीओ से लेकर परिवहन विभाग मुख्यालय तक दौड़ लगाते हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल की सब्सिडी भुगतान समेत कई परेशानियां आवेदको...