अयोध्या, अक्टूबर 7 -- अयोध्या, संवाददाता। जनपद अयोध्या में 100 महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0: 'ड्राइविंग माय ड्रीम्स के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। सोमवार को ड्राइविंग ट्रेनिंग एण्ड टेस्टिंग इंस्टीट्‌यूट-उदया चौराहा परिसर में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ऋतु सिंह ने महिलाओं को चार पहिया वाहन चलाने की बुनियादी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज की महिला हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सड़क सुरक्षा तथा वाहन संचालन के मूल सिद्धांतों से परिचित कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...