नई दिल्ली, फरवरी 24 -- गाड़ियों में टेक्नोलॉजी को लेकर कई इनोवेशन हो चुके हैं। वहीं, अब इसमें नई ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को जोड़ने की तैयारी है। दरअसल, एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, ऑटोमेकर ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी में एक बड़े कदम की ओर बढ़ रहे हैं। वे ऐसा सिस्टम तैयार कर रहे हैं जो ड्राइवरों का ध्यान सड़क से हटा सकें। जैसे- टेक्स्टिंग या लैपटॉप पर काम करना, बशर्ते गाड़ी उन्हें जरूरत पड़ने पर कंट्रोल वापस पाने के लिए कह दे। ये टेक्नोलॉजी साल 2028 तक मार्केट में आ सकती है। हालांकि, रोचक बात ये है कि चीन ADAS को लेकर कड़े नियम बना चुका है। फोर्ड मोटर कर रही टेक पर कामपिछले कुछ सालों में कंपनियों ने ड्राइवर-असिस्टेंस फीचर्स को बेहतर बनाया है, जो स्पीड और स्टीयरिंग को ऑटोमैटिकली मैनेज करते हैं। ऐसे में अब आइज-ऑफ फंक्शनैलिटी को चालू करना अगला फेज...