राम महेश मिश्र, फरवरी 17 -- अब क्रासिंग पार करते समय यदि ट्रेन का ड्राइवर सीटी बजाना भूल गया तो चिंता की बात नहीं है। क्योंकि आरडीएसओ द्वारा विकसित 'कवच' के माध्यम से इंजन रेल क्रासिंग के 600 से 850 मीटर पहले ही सीटी बजाकर सभी को सावधान कर देगा और किसी भी हादसे की संभावना समाप्त हो जाएगी। कवच का ट्रायल चल रहा है और यह 18 फरवरी तक पूरा होगा। दिल्ली, हावड़ा और लखनऊ रेलमार्गों पर स्थित समपार रेल क्रासिंगों पर निकलने के पहले किसी कारणवश चालक-सह चालक संकेतक मिलने के बाद भी सीटी बजाना भूल जाता है तो अब हादसा नहीं होगा। समपार रेल क्रासिंग आने के 600 से 850 मीटर पहले जैसे ही ट्रेन पहुंचेगी, वैसे ही इंजन में लगे स्वचालित सिस्टम के जरिए सीटी बजने लगेगी। क्रासिंग पार होने के बाद चालक को ध्यान आया तो बंद कर देगा या फिर ऑटोमेटिक सिस्टम से सीटी बजना अप...