लखनऊ, सितम्बर 27 -- चारबाग से कानपुर जाने के लिए बदमाशों ने कार बुक की। अमौसी एयरपोर्ट के पास ड्राइवर को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। कानपुर रोड पर उन्नाव थाने के सोहरामऊ के पास आरोपी ड्राइवर को सड़क किनारे फेंककर कार लेकर कर भाग गए। तहरीर पर नाका पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। कानपुर के चमनगंज निवासी बसीक अहमद ट्रेवल्स में कार चलाते हैं। बसीक अहमद के मुताबिक 20 सितंबर को वह कार से सवारी लेकर लखनऊ आए थे। उन्होंने सवारी उतारी तभी दो युवकों ने कानपुर के बर्रा जाने के लिए 1200 रुपये में कार बुक की। वह अमौसी एयरपोर्ट के पास पहुंचे तभी कार में बैठे दोनों युवकों ने खाने के लिए सामान लेने की बात कहकर कार रुकवाई। इसके बाद एक युवक कार से उतरा और कुछ देर बाद कोल्ड ड्रिंक की बोतल ले आया। एक बोतल उन्हें थमा दी। कोल्डड्रिंक पीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.