नई दिल्ली, फरवरी 23 -- मेक्सिको में एक बड़ी घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के प्रमुख और दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग लॉर्ड्स में से एक नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वांटेस की मौत हो गई है। उसे एल मेंचो के नाम से जाना जाता है। यह घटना 22 फरवरी को जलिस्को राज्य के तपालपा शहर में मैक्सिकन सेना के स्पेशल ऑपरेशन में हुई। सेना की स्पेशल फोर्सेस, एयर फोर्स और नेशनल गार्ड ने मिलकर यह ऑपरेशन चलाया, जिसमें अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की मदद भी ली गई। एल मेंचो के साथ 8 अन्य कार्टेल सदस्य मारे गए। यह भी पढ़ें- मैन ऑफ ऐक्शन हैं ट्रंप.अचानक ईरानियों को मिलने लगे मैसेज, कौन कर रहा अलर्ट मैक्सिकन रक्षा मंत्री और राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम ने इन मौतों की पुष्टि की और व्हाइट हाउस ने भी अमेरिकी सहयोग की बात कही है। यह मैक्सिको के लि...