उधमसिंहनगर, मार्च 24 -- उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के सितारगंज में पुलिस और ड्रग तस्कर के साथ एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद तस्कर को एक तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 20.49 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस की चेतावनी पर आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि रविवार की देर रात्रि सिडकुल चौकी प्रभारी दीपक कौशिक, पुलिसकर्मी कमल गहतोडी, सुनील चौहान, कपिल कुमार, जितेन्द्र राय के साथ गश्त पर निकले थे। सम्पूर्णानंद शिविर के गेट से पहले शक्तिफार्म जाने वाले रास्ते पर बिना नंबर की मोटरसाइकिल में सवार चालक को रोका। वह कच्चे रास्ते में भागने लगा। संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की चेतावनी के बाद आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। पकड़े गये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.