नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस संबंध में पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 लाख रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन जब्त की है। क्राइम ब्रांच ने इमरान उर्फ चड्डी को दिल्ली के कबीर नगर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इमरान ने खुलासा किया था कि वह न्यू उस्मानपुर निवासी सूरज उर्फ राजा से हेरोइन लेकर आया था। सूचना के बाद टीम ने आरोपी सूरज को पुस्ता रोड पर शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि सूरज पर पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.