अररिया, जनवरी 14 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी प्रखंड क्षेत्र के सिकटी बाजार में सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर निर्भय कुमार गुप्ता के साथ एक्ससाइज इंस्पेक्टर सोने लाल ने संयुक्त रूप से दवाई दुकानों की जांच की। ड्रग्स इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सिकटी में दवा दुकान में नशीली टेबलेट व सीरफ बेचा जाता है। सूचना के आधार पर सिकटी में संचालित सभी आठ दवा दुकान की जांच जांच की गई। उन्होंने बताया कि आठ में एक दवा दुकान छह माह पूर्व बंद हो गयी थी। बांकी सभी दवा दुकान की जांच करने पर किसी भी दुकान में नशीली दवाई नहीं पाई गयी। उन्होंने बताया कि सिकटी बाजार अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे होने के कारण बिना लाइसेंस की दवा दुकान चलाया जा रहा है। जिसमें नशीली दवाओं की बिक्री होने की सूचना के आधार पर ...