सीवान, जून 2 -- हसनपुरा। प्रखंड के गुरुजवा जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हसनपुरा स्थित सभागार में शनिवार को कम आच्छादन वाले टीकाकरण सत्र के आशा कार्यकर्ताओं व एएनएम का उन्मुखीकरण सह समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने की। जहां सर्वे व ड्यू लिस्ट रजिस्टर के अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने के क्रम में त्रुटि वाले सर्वे रजिस्टर में संभव सुधार कराया गया व पुनः सर्वे व ड्यू लिस्ट को सही तरीके से भरने या अद्यतन रखने को बताया गया। बैठक में डब्ल्यूएचओ मोनिटर आनंद प्रकाश सिंहा, स्वास्थ्य प्रबंधक, बीसीएम सुनिता कुमारी व यूनिसेफ के बीएमसी आरके मिश्रा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.