सहारनपुर, फरवरी 3 -- थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ग्राम कोलागढ़ में ड्यूटी से लौट रहे युवक के साथ गाली-गलौज के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोलागढ़ निवासी कमल कुमार पुत्र प्रवीन कुमार ने तहरीर में बताया कि एक फरवरी की शाम वह ड्यूटी से वापस अपने घर लौट रहा था। गांव में पहुंचते ही रास्ते में आयुष पुत्र चकवा सिंह ने उसे देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने और कारण पूछने पर आयुष ने अपने साथी समीर पुत्र फिन्दर सिंह, गौरव पुत्र बिजेंद्र और साहिल पुत्र ऋषि को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि समीर ने बेल्ट निकालकर लोहे के कुंदे से कमल कुमार के सिर पर वार किया, जिससे उसे चोट आई। इसके बाद चारों ने मिलकर लात-घूंसों से मारपीट की। गांव वालों की भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धम...