नई दिल्ली, अगस्त 9 -- यूपी के बहराइच जिले में ड्यूटी से घर आ रहे होमगार्ड की गड्ढे में लाश मिली। लक्ष्मन पुर मटेही के मजरे नीबिया गांव के बाहर शनिवार सुबह गड्ढे में होमगार्ड का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रक्षाबंधन के दिन घरों में मातम पसर गया। होमगार्ड शुक्रवार शाम सुजौली थाने से ड्यूटी कर घर आ रहा था। मोतीपुर थाने के लक्ष्मन पुर मटेही के मजरे नीबिया गांव में शनिवार सुबह छह बजे लोग खेती- किसानी को घर से निकले तो लोगों की नजर गांव के बाहर गड्ढे पर पड़ी। गड्ढे में एक होमगार्ड की लाश पड़ी दिखाई तो लोगों ने शोर मचाया। लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। शव की पहचान इसी गांव निवासी होमगार्ड सुनील कुमार वर्मा (50) पुत्र त्रिवेणी के रूप में हुई। खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.