रामपुर, मार्च 16 -- होली पर्व और जुमे की नमाज को लेकर लगाई गई पुलिस ड्यूटी से गायब रहने पर एक दरोगा और महिला सिपाही को अनुपस्थित पाए जाने पर एसपी ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। होली पर्व और जुमे को लेकर रामपुर पुलिस ने तीस क्यूआटी टीमों को गठन किया गया था। इनको थानावार के अलावा अतिरिक्त में रखा गया था। इसके साथ ही शांति व्यवस्था के लिए दो हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था। होली पर्व पर लगाई गई ड्यूटी को चेक करने के लिए पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव भी निकले थे। इस दौरान पाया गया कि टांडा पर तैनात उपनिरीक्षक सावन कुमार शांति व्यवस्था और सैफनी में क्यूआरटी टीम में तैनात महिला सिपाही गायत्री अनुपस्थित पाई गई। जिसके बाद दोनों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने विभागीय कार्रवाई प्रारंभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.