सोनभद्र, अगस्त 8 -- दुद्धी। अमवार स्थित कनहर सिंचाई परियोजना में ड्यूटी पर तैनात पीएसी के जवान ने शुक्रवार की भोर सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। वह 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर के जी बटालियन का जवान था। जवान ने किन कारणों से खुद को गोली मारी इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। बलिया जिले के आलमपुर गढ़वार निवासी 26 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र विनोद सिंह 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर में जी बटालियन का जवान था। वह दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अमवार स्थित कनहर सिंचाई परियोजना में तैनात था। गुरुवार की रात दो बजे से शुक्रवार की सुबह चार बजे तक अमवार सिंचाई परियोजना में संतरी ड्यूटी पर तैनात था। शुक्रवार की भोर लगभग चार बजे उसने अपनी सरकारी एसएलआर राइफल से खुद को गोली मार लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.