बस्ती, फरवरी 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी व्यवस्था को लेकर विवाद खुलकर सामने आ गया है। ड्यूटी में अनियमितता और कथित धनउगाही के आरोपों को लेकर नर्सिंग कर्मचारी मैटर्न कार्यालय के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि ड्यूटी रोस्टर पूरी तरह नियमों के अनुसार पारदर्शी ढंग से तैयार किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि मैटर्न कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी के इशारे पर मनमाफिक तरीके से ड्यूटी लगाई जा रही है। इमरजेंसी वार्ड में एक स्टाफ की ड्यूटी अपनी सुविधा से लगाए जाने पर उप प्राचार्य डॉ. अनिल यादव ने नाराजगी जताते हुए संबंधित को फटकार भी लगाई थी। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। सोमवार को ड्यूटी रोस्टर को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों और मैटर्न अ...