मेरठ, जनवरी 4 -- थाना मुंडाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अजराड़ा के जंगलों में रविवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक रेलवे कर्मचारी का लहूलुहान शव बरामद हुआ। अज्ञात हमलावरों ने कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव जई निवासी विवेक चौहान के रूप में हुई है। विवेक रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में उसकी तैनाती खरखौदा रेलवे स्टेशन पर थी। रोज की तरह विवेक अपनी बाइक से सुबह ड्यूटी के लिए निकला। जैसे ही वह मुंडाली के अजराड़ा जंगल के पास पहुंचा, अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच और घटनास्थल के हालातों को देखते हुए पुलिस इसे लूट के बाद हत्या का मामला मान रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.