धनबाद, सितम्बर 6 -- अलकडीहा। लोदना क्षेत्र के साउथ तीसरा परियोजना में ब्लास्टिंग के पद पर कार्यरत बीसीसीएल कर्मी रामायण हरिजन गुरुवार को ड्यूटी के लिए निकले लेकिन शुक्रवार की शाम तक घर नहीं लौटे हैं। उनके सह कर्मियों द्वारा एनटीएसटी जीनागोरा परियोजना के पीओ को भी खबर की है। पति के गायब होने की लिखित सूचना संगीता देवी ने तीसरा पुलिस को दी है। इधर एनटीएसटी जीनागोरा के पीओ एस कश्यप ने भी कर्मी के गायब होने की मौखिक रूप से जानकारी तीसरा पुलिस को दी है। बताते हैं कि रामायण हरिजन साउथ तीसरा परियोजना में ब्लास्टिंग मैन के पद पर कार्यरत है। गुरुवार की प्रथम पाली में घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। उनकी सुबह में बायोमेट्रिक हाजिरी भी बनी हुई है। उनकी पुत्री पुनीता कुमारी का कहना है कि पिताजी लंच के लिए घर आए थे। लंच के बाद दोपहर तीन बजे घर से यह कह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.