बिजनौर, फरवरी 12 -- धामपुर। धामपुर कोतवाली में तैनात होमगार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बिजनौर के सरकथल साहनी निवासी गजराम सिंह (50 वर्ष) पुत्र होरी सिंह होमगार्ड था। 11 फरवरी की रात वह गोरा बादल चौकी पर ड्यूटी पर थे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस कर्मियों ने उन्हें तत्काल आयुष्मान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सीओ अभय कुमार पांडेय का कहना है कि परिवार की हर संभव मदद की जाएगीÜ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.