पीलीभीत, फरवरी 19 -- बरखेड़ा। बरखेड़ा में शुगर मिल में बुधवार की सुबह एक श्रमिक की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। गुस्साएं परिजनों ने शव मिल गेट पर रख कर हंगामा करते हुए प्रबंधन पर लापवाही का आरोप लगा लगाया। साथ ही बीस लाख मुआवजा और नौकरी की मांग की। बाद में मिल अधिकारियों और कुछ अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर पांच लाख का मुआवजा दिलाया। तब मामला शांत हुआ। चार घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम भेजा गया। काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। गांव डंडिया राझे निवासी मेवालाल का तीस वर्षीय पुत्र देवेंद्र पाल बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल में दस साल से बैगास हटाने वाले टैक्टर पर चालक था। शाम को आठ से सुबह आठ तक वह ट्रैक्टर चलाता था। देवेंद्र रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचा। इसी दौरान सुबह करीब पांच बजे अचानक मिल की बैगास चेन का ओवरलोड अलार्म बजा। तब काम रोक कर चालक आर...