पाकुड़, जनवरी 9 -- ड्यूटी के दौरान ग्रामीण चौकीदार की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत चौकीढाब इलाके के चौकीदार बाबा शंकर राय 45 वर्ष की बुधवार रात ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वे रानीपुर चेकपोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। वहीं पुलिस विभाग सहित स्थानीय लोगों ...