मेरठ, फरवरी 6 -- सरधना। क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी जब्बार पुत्र बाबू ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि पड़ोसी उसके खेत के डोल के निकट पॉपुलर के पेड़ लगा रहे हैं। इससे उसकी फसल को नुकसान पहुंचेगा। बताया कि पॉपुलर के पेड़ों की जड़ें दूर तक फैलती हैं, जिससे खेत की मिट्टी कमजोर और फसल प्रभावित होती है। उसने विरोध किया तो उन्होंने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसडीएम से राजस्व टीम भेजकर जांच कराने, पेड़ों को हटवाने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...