सराईकेला, फरवरी 24 -- सरायकेला । चुनाव के दौरान एक बेहद सुखद और प्रेरक तस्वीर सामने आई। विदायी से पहले एक दुल्हन ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपना लोकतंत्र धर्म निभाया। बता दें कि सोमवार को स्थानीय मदन मुखी की पुत्री कुमकुम मुखी की शादी और विदाई का कार्यक्रम था। कुमकुम ने अपनी विदाई की रस्मों से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दुल्हन के जोड़े में सजी मदन मुखी की बेटी जब वार्ड संख्या 5 के मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय इन्द्रटांडी पहुंचीं, तो वहां मौजूद हर कोई उन्हें देखता रह गया। विदाई की तैयारियों और शादी की गहमागहमी के बीच उन्होंने लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेना अपनी प्राथमिकता समझा। उनके साथ उनके पिता मदन मुखी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए उन्होंने क...