लखनऊ, फरवरी 4 -- बीएलओ को सख्त निर्देश लखनऊ। प्रमुख संवाददाता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत लखनऊ में मतदाता सूची को दुरुस्त और अद्यतन करने की कवायद तेज हो गई है। 2 फरवरी से 6 फरवरी तक चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे अभियान में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर पहुंचकर मतदाता विवरण की जांच कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रह जाए। जिलाधिकारी ने बुधवार को निरीक्षण कर इसकी हकीकत परखी। लखनऊ मध्य में डीएम का औचक निरीक्षण सर्वे कार्य की वास्तविक प्रगति जानने के लिए जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने विधानसभा क्षेत्र 174-लखनऊ मध्य के विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बड़ी जुगौली क्षेत्र स्थित बूथ संख्या 327 और 328 का स्थलीय जायजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.