शामली, मार्च 16 -- शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सेवा का सही तरीके से संचालन न होने से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर हर घर से पैसे वसूलने के बावजूद, शहर के आधे घरों से कूड़ा नहींं लिया जा रहा है, जिससे नागरिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए नगर पालिका द्वारा ठेका छोडा गया है, ताकि कर्मचारी नगर पालिका क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों से कूड़ा कलेक्शन कर सके। इसके लिए नगर पालिका प्रत्येक घर से 30 रूपये मासिक वसूल रही है, लेकिन पिछले कुछ समय से नगर पालिका की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना फेल साबित हो रही है। नगर पालिका कर्मचारी सवेरे कुछ मकानों से कूड़ा लेते है तो कुछ तो छोड दे है। क...