जमशेदपुर, जनवरी 9 -- जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र के रिपीट कॉलोनी में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) उलीडीह थाना समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने की, जिसमें वार्ड संख्या 5 की बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल हुईं। बैठक के दौरान महिलाओं ने डोर-टू-डोर कचरा उठाव व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि नियमित कचरा संग्रहण नहीं होने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। जदयू थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो 15 जनवरी को मानगो नगर निगम कार्यालय का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.