रांची, सितम्बर 1 -- रांची, संवाददाता। श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को भूमि संरक्षण अभियान के तहत संगोष्ठी व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 10वीं की मेधावी छात्राओं को पुस्तक हेतु प्रोत्साहन राशि दी गई। मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रीना गोटकारा, झारखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता रूबी रश्मि और विद्यालय के प्राचार्य उपमा पाल ने छात्राओं को उत्तम स्वास्थ्य का महत्व बताया। आयोजन मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण व महिला जागृति शाखा कि ओर से हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...