रांची, मार्च 6 -- रांची। विकसित भारत युवा संसद-2025 का आयोजन डोरंडा कॉलेज में तीन जिलों रांची, लोहरदगा तथा गुमला के प्रतिभागियों के लिए किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए वे प्रतिभागी योग्य होंगे, जिसकी आयु 18-25 वर्ष है। इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागी को माय भारत पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए एक मिनट के अपने भाषण का वीडियो को अपलोड करना होगा। इसका विषय 'आपके लिए विकसित भारत का क्या मतलब है', रखा गया है। अंतिम तिथि 9 मार्च है। विशेष जानकारी डोरंडा महाविद्यालय की वेबसाइट www.dorandacollege.com पर उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...