रांची, नवम्बर 26 -- रांची के एक प्रमुख कॉलेजों में शामिल डोरंडा कॉलेज परिसर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब ब्लॉक-बी स्थित एक वॉशरूम (शौचालय) के भीतर एक जोरदार धमाका हुआ। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय डोरंडा थाने को इसकी सूचना दी है, जिसके बाद पुलिस टीम ने जांच शरू कर दी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा ने इस अप्रत्याशित घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धमाके की आवाज़ जोरदार थी। डॉ. शर्मा के अनुसार, यह धमाका किसी पटाखे के कारण भी हो सकता है। इस मामले की जानकारी देते हुए प्राचार्य ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले संभावित आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने तीन से चार लड़कों को संदेह के घेरे में रखा गया है। डॉ. शर्मा ने एक महत्वपूर्ण सुरक्षा खामी की ओर भी ध्यान दिलाया, जिसका फायदा...