रांची, जून 5 -- रांची। डोरंडा स्थित एसएस डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय ने इस वर्ष कला संकाय में अच्छा प्रदर्शन किया। 12वीं संकाय में कुल 160 छात्राओं ने भाग लिया। यह विद्यालय में अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस स्कूल की प्रथम श्रेणी में 127 छात्राएं सफल हुईं। जबकि, 33 प्रतिशत छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। टॉपर प्राप्तांक प्रतिशत में माहरूख रहमान 85.6 बबली कुमारी 80.6 साजिया परवीन 80.2 विद्यालय में इस बार कला संकाय की छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। यह अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इसके लिए सभी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देती हूं। अगले साल इससे भी अच्छा रिजल्ट की उम्मीद है। दिव्य नीलिमा खलखो, प्राचार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...