धनबाद, जून 10 -- धनबाद, प्रतिनिधि डोमन महतो पर जानलेवा हमला करने के मुकदमे की सुनवाई सोमवार को अदालत में हुई। इस दौरान सांसद ढुलू महतो हाजिर नहीं थे। धनबाद के एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश डीसी अवस्थी की अदालत में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आवेदन दायर कर अभियोजन के साक्षियों को गवाही के लिए फिर से बुलाने की प्रार्थना की। डोमन महतो की शिकायत पर 29 अप्रैल 2019 को ढुलू महतो, अजय गोराई, बूढ़ा राय, कृष्णा रविदास उर्फ विनय रविदास और बिट्टू सिंह के विरुद्ध गाली-गलौज व जानलेवा हमला का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.